पंजाब में 30 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, जबरदस्ती घर से उठा ले गए आरोपी

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 06:58 PM (IST)

फिरोजपुर : फिरोजपुर में एक 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने बीते दिन गांव जल्लोके दाखली गट्टी राजोकी में महिला के साथ जबरदस्ती से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति व उसके दो साथियों के खिलाफ दुष्कर्म करने की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। थाना सदर फिरोजपुर की सहायक इंस्पैक्टर रजवंत कौर ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला वासी जल्लोके दाखली गट्टी राजोकी ने बताया कि बीती रात जब उसका परिवार सोया हुआ था तो 2 जे के करीब घर का दरवाजा खड़कने की आवाज आई तो उसने दरवाजा खोलकर देखा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने दरवाजा खोलकर देखा तो आरोपी पिपल सिंह पुत्र जंग सिंह वासी ढाणी वरियाम सिंह दाखली चांदी वाला ने उसे अपने 2 अज्ञात साथियों के साथ पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। जिसके बाद उसके साथ जबरदस्ती बिना मर्जी के दुष्कर्म किया। पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपियों पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News