पंजाब पुलिस के जवान का हत्यारा आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 10:40 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के वांटेड आरोपी अमनदीप सिंह पंजाब, यू.पी.ए.टी.एस. ने लखनऊ के आलामबाग थाना क्षेत्र के सरदारी खेड़ा से गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी यू.पी.ए.टी.एस. ने  पंजाब पुलिस के इनपुट पर की है। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी और अब खबर मिली है कि अमनदीप सिंह लखनऊ में छिपा कर रह रहा है। 

आई.जी.ए.टी.एस. नीलबजा चौधरी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने ए.टी.एस. के साथ जानकारी सांझा की थी कि पंजाब से हत्या समेत कई जघन्य अपराधों में शामिल अमनदीप सिंह पंजाब से भागकर लखनऊ में छिपा हुआ है। पंजाब पुलिस के मुताबिक अमनदीप एक पुलिसकर्मी की हत्या में भी वांछित है। पंजाब पुलिस के इनपुट के आधार पर यू.पी.ए.टी.एस. ने एक टीम बनाई गई और अमनदीप की लोकेशन ट्रेस की गई।

आई.जी. ए.टी.एस. ने कहा कि अमनदीप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे पंजाब लाया जाएगा। जहां संबंधित न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आई.जी.ए.टी.एस. ने बताया कि अमनदीप किस इरादे से लखनऊ में छिपा था, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 36 वर्षीय अमन दीप पंजाब के संगरूर जिले के सदर धूरी थाना क्षेत्र स्थित बबनपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह पंजाब के रूपनगर जिले के भूरे रोड, चमकौर साहिब में भी रह रहा था। पंजाब पुलिस बरनाला जिले के महल कलां, जालंधर जिले के रामा मंडी और कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज कई मामलों में उसकी तलाश कर रही थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News