Dancer Simar Sandhu विवाद मामला, पंजाब पुलिस ने अपने ही कर्मचारी को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 03:36 PM (IST)

समराला : डांसर सिमर संधू विवाद में समराला पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस कर्मचारी जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 अन्य लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें :  लोकसभा चुनाव को लेकर CM Mann ने कसी कमर, विधायकों से की अहम बैठक

बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद समराला पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। आज कड़ी मशक्कत के बाद छापेमारी कर पुलिसकर्मी जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एस.एच.ओ. समराला ने बताया कि पुलिस अधिकारी जगरूप सिंह, जो इस समय लुधियाना में ड्यूटी पर हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उनके 2 साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News