दुष्कर्म के आरोप में पास्टर सहित 5 लोगों पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 08:49 PM (IST)

घल्लखुर्द/मुदकी(दलजीत गिल, हैप्पी): पुलिस ने एक गांव की युवती के बयान पर 1 पास्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ थाना घल्लखुर्द में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।  सहायक इंस्पैक्टर बलजिन्द्र सिंह ने कहा कि युवती ने बताया है कि आरोपी पास्टर गुरप्रीत सिंह पिछले 4-5 साल से गांव में ईसाई धर्म के प्रचार के लिए आता है।

पीड़िता ने बाइबल की शिक्षा लेने के लिए आरोपी के पास जाना शुरू किया था। आरोपी उसे कुलदीप सिंह, वीना, देबी व लाडी सिंह की सहायता से चंडीगढ़ ले गया, जहां उसने अपने एक जानकार के घर पर उसे डरा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे विभिन्न जगहों पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि 4 जुलाई को आरोपी उसे वापस फिरोजपुर ले आया, जहां से भाग कर वह घर पहुंची व अपनी जान बचाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News