कैप्टन अमरेंद्र सिंह की मौजूदगी में घुबाया ने भरा नामांकन पत्र

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 03:49 PM (IST)

जलालाबाद (सेतिया, कुमार): फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर चंद्र गैंद के कार्यालय में अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के बेटे रणइंद्र सिंह, फिरोजपुर शहरी विधानसभा हलके के विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी, खेल मंत्री पंजाब और विधायक सत्कार कौर गहरी मौजूद थे। कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया करोड़पति है। घुबाया के पास 1 करोड़ 31 लाख 39 हजार की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 49 लाख 39 हजार की अचल संपत्ति है। घुबाया के पास अचल संपत्ति 5 करोड़, 96 लाख 97 हजार की है और उनकी पत्नी के पास अचल संपत्ति 78 लाख 75 हजार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News