दर्दनाक हादसा : ओवरब्रिज से गिरी सवारियों से भरी PRTC की बस, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 01:31 PM (IST)

पंजाब डेस्क : अबोहर के गोविंदगढ़ के नजदीक सवारियों से भरी बस के साथ दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पीआरटीसी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान बस ओबरब्रज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई और ट्रैक्टर ट्राली के भी 3 हिस्से हो गए। इस हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।   

इस संबंध में जानकारी देते हुए बस के चालक ने बताया कि वह अबोहर से मलोट की ओर सुबह जा रहे थे इस दौरान जब वह गोविंदगढ़ के नजदीक पहुंचा तो बस की लाइट बंद हो गई और पुल पर भी लाईट नहीं थी। इसचे चलते आगे जा रहा ट्रैक्टर उन्हें दिखाई नहीं दिया और उनकी टक्कर हो गई। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर 4 फीट नीचे गिर गई और पलट गई। बताया जा रहा था कि बस में करीब 15 सवारियां बैठी हुई थी। इस हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News