रिहायशी एरिया में फैंके गए मरे पशु सोशल मीडिया पर वायरल

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 12:47 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): जिला प्रशासन द्वारा एक तरफ स्वच्छता अभियान चलाने के दावे किए जा रहे हैं और दूसरी तरफ शहर के एक एरिया में पशुओं के पिंजर, हड्डियां व मरे हुए पशु फैंके जा रहे हैं जिससे शहर वासियों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। 

शहर में इन मरे हुए पशुओं के फैंके पिंजरों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिससे लेकर लोगों में भारी रोष जताया जा रहा है। वहीं लोगों ने मांग की कि पशुओं के सड़क के किनारे पिंजर व मरे हुए पशु फैंकने वाले लोगों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए और तुरंत पशुओं के पिंजर उठाए जाएं। लोगों ने कहा कि मरे हुए पशुओं के कारण सारा क्षेत्र बदबू से भर जाता है। 

लोगों ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि शहर का पुलिस व सिविल प्रशासन और गुप्तचर एजैंसियां यह बात भलीभांति जानते हैं कि शहर के साथ लगते किस रिहायशी क्षेत्र में मरे हुए पशु खाल उतार कर फैंके जाते हैं, मगर पुलिस व सिविल प्रशासन और एजैंसियों की तरफ से उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। आज जब विश्व भर में कोरोना वायरस का प्रकोप है। ऐसे हालातों में ऐसे मरे पशुओं को रिहायशी एरिया में डंप करना किसी भी तरह से खतरे से खाली नहीं है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News