नशे की ओवरडोज से नौजवान की मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 09:10 AM (IST)

गुरुहरसहाय (आवला): हलके  के  गांव माड़े कला के  एक  26 वर्षीय युवक  की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नसीब पुत्र मलूक  सिंह निवासी गांव माड़े कला शादीशुदा था और उसकी 2 बच्चियां हैं, जिसमें से एक 4 तो दूसरी 6 वर्ष की है। 

युवक  क रीब 10 वर्ष से नशा कर रहा था। वर्ष 2009 में उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार देर शाम को भी उसने नशे का सेवन किया था और ओवरडोज के  कारण उसकी मौत हो गई, जिसका शव शुक्रवार को गांव निधाना के  कच्चे रोड पर मिला। उसके हाथ से एक सिरिंज बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News