नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 7 लाख, 3 नामजद

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 12:20 PM (IST)

पठानकोट(आदित्य): पुलिस थाना डिवीजन नं-2 की पुलिस ने एन.जी.ओ. में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में दम्पति सहित 3 लोगों को नामजद किया है। 

ए.एस.आई. बलवीर सिंह ने बताया कि शहर के म्युनिसिपल कालोनी निवासी वकुल मन्सोत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बङ्क्षठडा निवासी सुखविन्द्र कौर, उसके पति गुरचरण सिंह व फिरोजपुर निवासी किरपाल सिंह ने उसे सुस्का नाम एन.जी.ओ. में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। उक्त लोगों ने न तो उसे अभी तक नौकरी दिलाई है और न ही उसके पैसे वापस किए हैं, जिसके चलते पुलिस द्वारा डी.एस.पी. सिटी राजेन्द्र मिन्हास की राय व जिला पुलिस प्रमुख दीपक हिलोरी की अप्रूवल के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरम्भ कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News