रात के समय धान की कटाई पर प्रशासन सख्त, SDM ने मौके पर जाकर रुकवाईं कंबाइन

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 04:29 PM (IST)

गुरुहरसहाय (मनजीत, पवन सीकरी): डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा धान की कटाई संबंधी जारी हिदायतों का पालन पक्का करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी के तहत  S.D.M. गुरुहरसहाय हरदीप सिंह की लीडरशिप में एक टीम ने रात के समय चेकिंग के दौरान धान की कटाई कर रही दो कंबाइन हार्वेस्टर मशीनों को रोका और उन्हें रात में धान की कटाई करने से मना कर दिया।

S.D.M. ने किसानों और कंबाइन ऑपरेटरों से अपील की है कि वे धान की कटाई को लेकर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा ताकि सरकारी निर्देशों का पालन पक्का किया जा सके। इस दौरान सुपरिटेंडेंट केवल कृष्ण और दूसरे संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News