देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, प्रेमी जोड़े को किया काबू

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2016 - 02:44 PM (IST)

श्री हरगोबिन्दपुर: पंजगराईयां फोकल प्वाइंट के एक रिहायशी मकान से पी.सी.आर. पुलिस कर्मचारियों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

 

जानकारी अनुसार फोकल प्वाइंट में कालोनी निवासी एक घर के कारण काफी समय से परेशान थे क्योंकि यहां पर कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। आज जब 11 बजे के करीब एक लड़का व लड़की घर के कमरे में दाखिल हुए तो निकटवर्ती लोगों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। 

 

लोगों ने 100 नम्बर को फोन करके सारी बात बताई तो तुरंत पंजगराईयां में तैनात पी.सी.आर. कर्मचारी मलकीत सिंह ने जोड़े को पकड़ लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News