पंजाब आतंकी हमला: पठानकोट में 5 आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन खत्म

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2016 - 08:31 PM (IST)

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में स्थित एयरफोर्स बेस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। शनिवार तड़के हुए इस हमले में 5 आतंकी शामिल थे। सुरक्षाकर्मियों ने पांचों आतंकियों को मार गिराया गया है। वहीं इस ऑपरेशन में 3 जवान भी शहीद हो गए। करीब 17 घंटों बाद सर्च ऑपरेशन खत्म कर दिया गया। 

सेना की वर्दी में आए आतंकी

सूत्रों ने बताया कि तड़के 3.30 बजे सेना की वर्दी पहने चार आतंकी एक सरकारी गाड़ी में सवार होकर एयरफोर्स स्टेशन में घुसे और फिर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। 

जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने की आशंका
पठानकाट एयरबेस हमले के पीछे आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का हाथ होने की आशंका है। गृह मंत्रालय के मुताबिक जिस तरीक़े से हमला हुआ, उससे लगता है कि जैश ने ही इस हमले को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और ना ही इस बारे में कोई पुख्ता सुबूत मिले हैं।

मोदी दौरे के बाद हाफिज ने दी थी चेतावनी
पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के औचक पाकिस्तान दौरे के बाद से ही आतंकी संगठनों में खलबली मची हुई थी।  मुंबई हमले के गुनाहगार आतंकी हाफिज सईद ने खुले तौर पर चेतावनी दी थी। इसके साथ ही नए साल के अवसर पर आतंकी हमले के साजिश के संकेत मिल गए थे फिर भी सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया।

ऐसे बचा बड़ा हमला 
इन आतंकियों को एयरफोर्स स्टेशन के घरेलू क्षेत्र में ही रोक दिया गया था। ये तकनीकी क्षेत्र तक पहुंचने में कामयाब नहीं हुए, तकनीकी क्षेत्र एयरफोर्स स्टेशन का सबसे ज्यादा सुरक्षा वाली जगह होती है।  हमले के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं, दिल्ली में वायुसेना मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है।

50 NSG कमांडो की क्रैक टीम दिल्ली से देर रात ही पठानकोट रवाना हो गई थी
पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की सूचना खुफिया एजैंसी को थी। अलर्ट जारी भी किया गया था। ये भी पूरी जानकारी थी कि आतंकवादी एयरफोर्स बेस पर हमला करेंगे। इसका अंदाजा इसी बात से निकाला जा सकता है कि आतंकवादी घटना से एक घंटा पहले ही सुरक्षा एजैंसी हरकत में आ गई थी। एनएसजी की एक क्रैक टीम को फौरन रवाना भी कर दिया गया था, जो इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर इस खतरनाक साजिश को नाकाम करते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News