किसान की हवेली से 2 भैंस चोरी, हुआ लाखों का नुकसान
punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 10:05 AM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): थाना बहरामपुर के अधीन आते गांव सांदड़ में चोरों द्वारा एक किसान की हवेली को निशाना बनाते हुए करीब 2 लाख रुपये कीमत की दो भैंस चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद किसान परिवार में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार किसान तरलोक सिंह पुत्र रक्खा सिंह निवासी गांव सांदड़ की हवेली में दो भैंसें बंधी थी। बीते दिन अज्ञात चोर हवेली में दाखिल हुए और दोनों भैंस चुराकर भाग गए। घटना का पता चलने पर किसान ने बहरामपुर थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, फिलहाल चोरी हुई भैंसों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। किसान परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए भैंसों को बरामद किया जाए और चोरों को काबू किया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

