सरहदी गांव में किसान पर Firing, बाल-बाल बचा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 11:08 AM (IST)

कलानौर/गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): कलानौर ब्लॉक के अधीन आते सरहदी गांव सहूर में देर रात एक किसान पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान कैप्टन सिंह बाल-बाल बच गया। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

इस बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित कैप्टन सिंह निवासी सहूर ने बताया कि वह बेलर से धान की पराली की गांठें बनाने का काम करता है। उसने बताया कि जब वह रात करीब सवा 9 बजे अपवे गांव वापिस लौट रहा था तो गांव के ही एक युवक ने अंधेरे में उस पर गोली चला दी। वह अपनी जान बचाने के लिए तुरंच नीचे बैठ गया जिस कारण वह गोली लगने से बच गया। इस दौरान उसके सिर पर बंधा परना भी गिर गया।

कैप्टन सिंह के मुताबिक गोली चलाने के बाद आरोपी ने भागते समय दो और गोलियां भी चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही कलानौर थाने के SHO अमनदीप सिंह और दोस्तपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सनी बैंस पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

हथियार की जांच जारी 

इस मामले के बारे में दोस्तपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सनी बैंस ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जांच कर रही है। पीड़ित के बयानों के मुताबिक, कुल तीन गोलियां चलीं। हालांकि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि गोली किस हथियार से चलाई गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News