23 वर्षीय नौजवान की इटली में मृत्यु

punjabkesari.in Friday, May 17, 2019 - 04:24 PM (IST)

श्री हरगोबिन्दपुर (रमेश): विगत दिनों विदेश में रोजी रोटी कमाने गए नौजवान की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। 

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखविन्द्र सिंह गिल ने बताया कि शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी (23) पुत्र अमरीक सिंह गांव भामड़ी जोकि वर्ष 2016 में इटली के रोमा नियर पूंजी शहर में रोजी रोटी कमाने हेतु गया था। गत दिवस उसकी अचानक ब्रेन अटैक होने से मृत्यु हो गई जिसकी सूचना उनके गांव भामड़ी से गए नौजवानों ने मृतक के घर पहुंचाई। नौजवान शरणजीत सिंह की मृत्यु का समाचार मिलते ही गांव में शोक व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक अपने माता पिता, तीन भाई हरजिन्द्र सिह, लखविन्द्र सिंह व जसविन्द्र सिंह को पीछे छोड़ गया है। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा बहुत ही मेहतनी था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News