आप पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के विरुद्ध बजरंग दल हिंदोस्तान ने खोला मोर्चा

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 05:38 PM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी ): बजरंग दल हिंदोस्तान के पंजाब के युवा विंग के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह ने हलका चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। दल के सदस्यों ने चब्बेवाल में जरनैल सिंह का पुतला फूंकने के पश्चात कहा कि जरनैल सिंह ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। इसी के चलते वह काफी समय से सोशल मीडिया पर देश विरोधी व ङ्क्षहदू धर्म के बारे में गलत टिप्पणियां कर रहा है।

बजरंग दल हिंदोस्तान खुली चेतावनी देता है कि अगर उन्होंने पूरे हिंदू समाज से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ पूरे देश में जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।  बजरंग दल ङ्क्षहदोस्तान प्रशासन से इसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News