तलवाड़ा पुलिस का नशेड़ियों पर शिकंजा, डोप टेस्ट पॉजिटिव आने पर 2 युवकों पर केस दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 04:52 PM (IST)
तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस द्वारा दो युवकों को काबू करके उनकी डोप टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। एस.एच.ओ. सतपाल सिंह ने बताया कि एस.आई. बलवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग पर जा रहे थे, तभी मुखबिर खास ने इत्तला दी कि अमनदीप नांगलू पुत्र बलवीर सिंह नांगलू निवासी गांव भंबोताड़ जो नशा करने का आदी है और इलाके के अन्य नौजवानों को नशे की बुरी आदत लगा रहा है।
एस.आई. बलवीर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नौजवान को काबू करके उसका नाम-पत्ता पूछने पर उसने अपना नाम अमनदीप नांगलू पुत्र बलवीर सिंह नांगलू निवासी गांव भंबोताड़ बताया। जिस पर अमनदीप नांगलू का सिविल अस्पताल दसूहा से डोप टेस्ट करवाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एस.एच.ओ. सतपाल सिंह ने बताया कि दूसरे चेकिंग अभियान के तहत ए.एस.आई. जग्गा राम ने साथी कर्मचारियों के साथ गुरविंदर सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी पत्ती वाला घोली आकल्ला थाना बाघा पुराना जिला मोगा हाल वासी संसारपुर टैरस हिमाचल को काबू करके उसका सिविल अस्पताल दसूहा में डोप टेस्ट करवाया। डोप टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गुरविंदर सिंह के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

