होशियारपुर में बीच सड़क पुलिस व बदमाशों में Encounter! फायरिंग में एक सिविलियन घायल

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2026 - 02:19 PM (IST)

होशियारपुर: दसूहा में पुलिस व बदमाशों के बीच एनकाउंटर की खबर सामने आई है। इस दौरान एक सिविलयन के घायल होने की भी सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार दसूहा के बलगड़ा चौंक में आज दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने बीच सड़क एनकाउंटर किया। मौके पर 6 फायर हुए, जिसमें एक गोली सिविलयन की बाजू में लगी। घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद रफी के रूप में हुई, जिसे तुरन्त सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान आरोपी 6 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए भाग निकले। इस संबंधी पुलिस का कहना है कि कार में 2 लोग सवार जबिक लोगों का कहना है कि, 4 लोग सवार थे। वहीं एक को राउंडअप किया गया है, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। लोगों के मुताबिक, एक सफेद रंग की कार का पुलिस की गाड़ी पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस की ओर से कार पर पीछे से फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि करीब 200 मीटर के दायरे में पुलिस की गाड़ी से एक के बाद एक 6 राउंड फायर किए गए। इस दौरान बलगड़ां चौक पर भीड़ के बीच आरोपियों की कार फंस गई और उसने 6 अन्य कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद चौक से आगे जाकर पुलिस ने कार को घेर लिया।

बताया जा रहा है कि कार रुकने के बाद उसमें सवार 3 लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप कर लिया। दसूहा थाना पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा। पुलिस अधिकारी गुरसाहिब सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को होशियारपुर के गढ़शंकर इलाके में फायरिंग की घटना हुई थी। इसी मामले के संबंध में पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि आरोपी दसूहा की तरफ आ रहे हैं। आरोपियों के दसूहा इलाके में घूमने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार सवार आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने लगे। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News