पुलिस के हाथ लगी सफलता, भगौड़े को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 05:18 PM (IST)
दसूहा (झावर): स्पेशल पुलिस ब्रांच होशियारपुर ने एक फरार चल रहे आरोपी गुज्जर लाल हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी बडला को माननीय होशियारपुर अदालत से भगौड़ा होने पर स्पेशल पुलिस ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में स्पेशल पुलिस ब्रांच के ए.एस.आई. सुरिंदर सिंह, ए.एस.आई. तरलोचन सिंह, ए.एस.आई. कुलदीप सिंह और ए.एस.आई. रविंदर सिंह शामिल थे।
इस बारे में स्पेशल पुलिस ब्रांच के इंचार्ज ए.एस.आई. सुरिंदर सिंह ने बताया कि फरार आरोपी के खिलाफ दसूहा पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गंभीर मामला दर्ज किया गया है और इस संबंधी केस होशियारपुर की अदालत में चल रहा था। उन्होंने बताया कि लाल हुसैन गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है और दसूहा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

