हाजीपुर इलाके में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन मोटरों से ट्रांसफॉर्मर चोरी

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 05:36 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधीन आते गांव इटियां में चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग मोटरों से ट्रांसफॉर्मर चोरी कर लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में एक बार फिर से दहशत का माहौल पैदा हो गया है। किसानों में प्रशासन के प्रति भारी रोष देखने को मिल रहा है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित किसानों हरजिंदर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव पंजढेरा कलां, बलवान सिंह पुत्र परमा नंद निवासी गांव बंबोवाल और राज मल पुत्र जैसी राम निवासी गांव इटियां ने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी जमीनें गांव इटियां में पड़ती हैं, जहां उनके ट्यूबवेलों (मोटरों) पर ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। बीती रात चोरों ने इन तीनों ट्रांसफॉर्मरों को निशाना बनाया। चोर ट्रांसफॉर्मरों को उतारकर उनमें से तांबा और अन्य कीमती सामान निकाल कर ले गए और खाली खोखे मौके पर ही छोड़ गए। 

घटना का पता चलते ही किसानों में हाहाकार मच गया। किसानों ने बताया कि इस चोरी की सूचना तुरंत हाजीपुर बिजली दफ्तर और स्थानीय पुलिस विभाग को दे दी गई है। पीड़ित किसानों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से जोरदार मांग की है कि उनकी मोटरों की बिजली सप्लाई को तुरंत बहाल किया जाए ताकि उनकी फसलों को सही समय पर पानी मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने जिले के पुलिस प्रमुख से अपील की है कि इलाके में आए दिन बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जाए और पुलिस गश्त को तेज किया जाए, ताकि लोगों के दिलों से डर का माहौल खत्म हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News