पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन व नशीली गोलियों सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 05:44 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 4.69 ग्राम हेरोइन तथा नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियों सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना औड़ में तैनात एस.आई. बलवीर राम ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में थाना औड़ से कसबा औड़ की ओर जा रही थी जब उनकी पुलिस पार्टी पुली गडूपड के करीब पहुंची तो सामने की ओर से बाईक सवार 2 नौजवान आते दिखाई दिए जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए तथा बाईक पीछे की मोड़ने का प्रयास करने लगे परन्तु बाईक बंद हो गया। 

एस.आई. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त बाईक सवारों को काबू करके उनसे 4.69 ग्राम हेरोइन बरामद की। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलजिन्दर कुमार पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव दौसांझ खुर्द तथा बलवीर चंद पुत्र राम लाल निवासी गांव गुणाचौर के तौर पर हुई।

एक अन्य मामले में थाना पोजेवाल की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. गगनदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखवीर सिंह उर्फ पप्पी पुत्र हरमेश लाल निवासी दौलतपुर थाना सदर नवांशहर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News