Jalandhar में एक्साइज विभाग की कार्रवाई: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 06:05 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के पटेल चौक इलाके में एक्साइज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान विभाग ने मौके से एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांधी कैंप निवासी ईशाद के रूप में हुई है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले करीब एक महीने से इलाके में अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी कर रहा था। छापे के दौरान एक्साइज टीम ने उसके कब्जे से शराब की कई पेटियां भी बरामद की हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब कहां से लाता था और इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए भी छापेमारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News