Jalandhar में भी बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ झमाझम बरसे बादल

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 07:42 PM (IST)

जालंधर : पंजाब भर में आज मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। इसी बीच शाम को जालंधर में आंधी तूफान के साथ ही झमाझम बारिश भी शुरू हो गई।  एक तरफ जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं और उड़ती धूल के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गरज के साथ हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई और लोगों को राहत मिली। 

PunjabKesari

वीरवार की शाम अमृतसर में अचानक आए आंधी तूफान ने आम ज़िंदगी पर बुरा असर डाला। तेज हवाओं की वजह से शहर में ट्रैफिक पर असर पड़ा।  शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी बंद होने की सूचना है। मौसम में अचानक हुए बदलाव की वजह से लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। शाम होते ही शहर में तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में बिजली गरजने लगी। गौरतलब है कि इससे पहले बठिंडा और अमृतसर में भी आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया था। खराब मौसम के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News