Jalandhar की सड़कों पर कल उतरेंगे Students, होगा बड़ा प्रदर्शन... यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने की खास अपील

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 02:03 PM (IST)

जालंधर : NEET परीक्षा में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक और व्यवस्था की विफलताओं के विरोध में यूथ कांग्रेस (जालंधर शहरी) के अध्यक्ष अंगद दत्ता ने जालंधर के सभी छात्रों, युवा संगठनों और जागरूक नागरिकों से शनिवार 25 जुलाई 2026 को होने वाले 2 शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। अंगद दत्ता ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत से अपने भविष्य का सपना देखते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। 

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष (जालंधर शहरी) अंगद दत्ता ने कहा कि, “लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करके अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली हर छात्र का मौलिक अधिकार है, कोई विशेष सुविधा नहीं। हम अपने छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं और जवाबदेही, व्यवस्था में सुधार तथा न्याय की मांग करते हैं।”

कल शनिवार 25 जुलाई 2026  को पहला कार्यक्रम PUDA ग्राउंड (तहसील कॉम्प्लेक्स के सामने, डीसी ऑफिस के पास) सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसके तहत छात्र विरोध प्रदर्शन करेंगे, जबकि शाम 5:30 बजे स्लोगन और बैनर मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान 26 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रीय आंदोलन के समर्थन में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की भी घोषणा की जाएगी।

इसके साथ ही “Noise & Lies — Give Me Some Truth” अभियान के तहत निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग तथा 26 जुलाई को राष्ट्रीय आंदोलन के समर्थन में 24 घंटे के सांकेतिक भूख हड़ताल की घोषणा। 'NEET पेपर लीक जन आक्रोश प्रदर्शन' Jalandhar Youth For Justice के बैनर तले शाम 5 बजे कंपनी बाग चौक (श्री राम चौक) पर आयोजित होगा। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, NTA का पुनर्गठन, NEET मामले पर संसद में चर्चा, पेपर लीक के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।

मुख्य मांगें:

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री का तत्काल इस्तीफा।
  • भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए NTA का पूर्ण पुनर्गठन।
  • NEET घोटाले पर संसद में विस्तृत चर्चा।
  • पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई।
  • प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई।

युवाओं से अपील

अंगद दत्ता ने जालंधर के सभी युवाओं, छात्रों और नागरिकों से बड़ी संख्या में पहुंचकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करने की अपील की। “मेहनत हमारी… भविष्य हमारा… पेपर लीक क्यों?” आइए, छात्रों के अधिकार, न्याय और एक निष्पक्ष भविष्य के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं। अंगद दत्ता ने युवाओं, छात्रों और नागरिकों से कहा कि, कल जालंधर की सड़कों पर हमारे साथ जुड़ें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News