कल घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! PM मोदी के दौरे के चलते Jalandhar में बदला पूरा ट्रैफिक प्लान

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 07:15 PM (IST)

जालंधर: जालंधर में VVIP दौरे के मद्देनजर जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।

इस ट्रैफिक प्रबंधन योजना के अंतर्गत:

लाल रंग से चिन्हित सड़कें आम यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेंगी।
हरे रंग से चिन्हित सड़कें आम यातायात के लिए निर्धारित वैकल्पिक (डायवर्जन) मार्ग के रूप में उपयोग की जाएंगी।

PunjabKesari

ट्रैफिक डायवर्जन

दसूहा, टांडा, होशियारपुर, फगवाड़ा, नकोदर, कला संघियां, कपूरथला तथा सुभानपुर से जालंधर आने वाले सामान्य यातायात को ट्रैफिक डायवर्जन मानचित्र में हरे रंग से दर्शाए गए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

जनता के लिए सलाह

आम जनता से अनुरोध है कि ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। निर्धारित डायवर्जन मार्गों का उपयोग करें। शुक्रवार, 17 जुलाई, 2026 को प्रातः 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक संभावित देरी से बचने के लिए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं। यह ट्रैफिक व्यवस्था वीवीआईपी दौरे को सुचारु रूप से संपन्न कराने के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा एवं यातायात को निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है। जालंधर ग्रामीण पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें तथा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News