Jalandhar में चोरों का आतंक! दिनदहाड़े घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 04:03 PM (IST)

जालंधर (सोनू) : जालंधर में घर में घुसकर चोरी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, गाजी गुल्ला रोड पेट्रोल पंप के साथ लगती गली में चोर एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए। बताया जा रहा है घटना के दौरान परिवार घर में मौजूद नहीं थे। जब परिवार के सदस्य घर पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला।

इस दौरान घर के अंदर अलमारियां और बेड खुले पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था, जिसकी शिकायत परिवार ने थाना दो की पुलिस को दी। पीड़ित चंचल ने बताया कि वह एक बेकरी में काम करती है और रोजाना सुबह काम पर चली जाती है। दोपहर जब वह काम से लौटी तो उसने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं। जांच करने पर पता चला कि चोर लॉकर में रखे लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए हैं।

इसके बाद उसने तुरन्त परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से गली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर किस रास्ते से घर में दाखिल हुए और घटना को अंजाम देकर फरार हुए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News