Jalandhar: हेरोइन सहित नेपाली व साथी गिरफ्तार,  मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 11:50 AM (IST)

जालंधर (महेश): थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने एस.एच.ओ. गुरदीप चंद के नेतृत्व में 6.45 ग्राम हेरोइन समेत नेपाली और उसके साथी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। 

थाना प्रमुख गुरदीप चंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नशा करने और बेचने के आदी 2 युवक सैंट्रल फॉर एक्सीलैंट ब्लिडिंग के अंदर जाकर नशा करने लगे हैं, जिस पर ए.एस.आई. सुखदेव चंद ने साथी कर्मचारियों की मदद से वहां रेड कर उन्हें काबू कर लिया। उनके पास मौजूद मोमी लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से उक्त हेरोइन बरामद हुई। दोनों ने अपनी पहचान प्रकाश पुत्र कमान सिंह राणा निवासी सिमरघोटी जिला तुलसीपुर धान नेपाल और अजय कुमार पुत्र बलबीर चंद निवासी मकान नंबर-64 मोहल्ला गुरु एन्क्लेव बस्ती दानिशमंदा के रूप में बताई। उनके खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में एनडीपीएस एक्ट के तहत 359 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आते थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News