Jalandhar: गुरु नानकपुरा वैस्ट में ह/त्या से सनसनी, पेट में चाकू मारकर व्यक्ति को उतारा मौ/त के घाट
punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 09:38 AM (IST)
जालंधर (महेश): गुरु नानकपुरा वैस्ट (चौगिट्टी) के मकान नंबर 301/बी में रहते दविंदर सिंह पुत्र लाभ सिंह की पेट में चाकू मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना रामा मंडी की पुलिस ने कत्ल किए गए दविंदर सिंह की पत्नी जसवीर कौर के बयानों पर रूबी नामक आरोपी के खिलाफ 180 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना रामा मंडी के एस.आई. सुखदेव द्वारा आरोपी रूबी को माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
मृतक दविंदर सिंह का शुक्रवार को सुबह सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वारदात के तुरंत बाद मृतक दविंदर सिंह को उसकी पत्नी जसवीर कौर पिम्स अस्पताल ले गई, वहां से उसे आक्सफोर्ड अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। दोबारा पिम्स पहुंचे तो उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की जिसके बाद वह अपने पति को श्री राम अस्पताल ले आई,वहां पर पति दविंदर सिंह की हालत लगातार गंभीर बनी रही। देर रात को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले दविंदर सिंह पर हमला करने संबंधी धारा 109 लगाई थी, लेकिन उसकी मौत के बाद हत्या की धारा 108 की वृद्धि कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

