Jalandhar: Railway Station पर गर्माया माहौल! गुस्साएं सुपरिंटेंडेंट ने ट्रेन मैनेजर पर किया Attack

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 02:20 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को आगे रवाना करने को लेकर दो रेल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत ने गुस्से में आकर ट्रेन मैनेजर रवि के सिर पर डंडा मार दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों को तलब किया है।

ट्रेन काफी देर तक स्टेशन पर खड़ी रही
जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर रेल मंडल से जम्मू जा रही पेट्रोल टैंक वैगन (बीटीपीएन) ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लोहियां खास रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन को आगे भेजने या स्टेशन पर रोकने को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं मिल रहे थे। इस कारण ट्रेन काफी देर तक स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन मैनेजर रवि ने वॉकी-टॉकी के जरिए स्टेशन सुपरिंटेंडेंट से संपर्क कर ट्रेन के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोको पायलट ज्ञान प्रकाश ने भी संपर्क करने की कोशिश की, मगर उन्हें भी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिला।

गुस्साए स्टेशन सुपरिंटेंडेंट ने मारा डंडा
बाद में प्वाइंट्समैन के माध्यम से स्टेशन सुपरिंटेंडेंट तक संदेश पहुंचाया गया। वहां से पता चला कि पहले दूसरी ट्रेन को रवाना किया जाएगा। इसके बाद ट्रेन मैनेजर रवि खुद स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत के पास पहुंचे और ट्रेन रोकने के संबंध में आधिकारिक जानकारी मांगी। आरोप है कि इसी बात पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट भड़क गए और उन्होंने रवि के सिर पर डंडा मार दिया और स्टेशन परिसर में हंगामा हो गया। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर (डीओएम) गुरशरण पाठक ने दोनों कर्मचारियों को तलब किया है। वहीं, जीआरपी ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News