अमित शाह की रैली से पहले Jalandhar के मशहूर स्कूल को बम से उड़ने की धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 09:51 AM (IST)

जालंधर(सोनू): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज जालंधर में होने वाली रैली से पहले स्कूलों और देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जालंधर के कैंब्रिज स्कूल के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिला। ई-मेल में दावा किया गया है कि 11:11 बजे स्कूलों और 12:11 बजे देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाया जाएगा। देवी तालाब मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह के जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

धमकी भरा ई-मेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-मेल के स्रोत और उसमें किए गए दावों की जांच कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संबंधित एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News