Jalandhar Accident: ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौ+त
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 11:01 AM (IST)
जालंधर(सोनू): शहर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा निवासी रतन सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत ट्रक चालक को पकड़ा
जानकारी के अनुसार रतन सिंह साइकिल पर नकोदर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चौक पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसे थाना डिवीजन नंबर-4 पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना डिवीजन नंबर-4 के जांच अधिकारी एएसआई हीरा लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

