जालंधर में खूनी टकराव के बाद युवक की मौ/त, परिजनों ने मांगा इंसाफ
punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 12:33 PM (IST)
जालंधर (सोनू) : गुरु नानक पुरा वेस्ट इलाके में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प के बाद एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। झड़प के दौरान युवक पर कथित तौर पर चाकू और तेजधार हथियार से हमला किया गया था, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
मृतक की पहचान साबी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने साबी पर हमला कर दिया था। हमले में उसे गंभीर चोटें आई थीं। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, तीन दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के पीछे की वजह और झड़प में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
उधर, साबी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

