Jalandhar में अमित शाह की रैली से पहले भाजपा के बोर्ड फाड़े, मौके पर हंगामा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 09:00 PM (IST)

जालंधर: 30 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर रैली से पहले शहर में भाजपा के फ्लैक्स बोर्ड को फाड़ने का मामला सामने आया है। 

मौके पर मौजूद लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति ने दावा किया कि एक कार सवार व्यक्ति ने पहले उसे शराब पिलाई और बाद में भाजपा के बोर्ड फाड़ने के लिए कहा।

घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से राजनीतिक माहौल प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे किसकी भूमिका थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बता दें कि अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News