Jalandhar: थाने के पास बदमाशों का आतंक, सो रहे चौकीदार को उठाकर डंडों से पीटा और फिर....

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 02:09 PM (IST)

जालंधर (सोनू): शहर में बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन चोरी और स्नेचिंग के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक बड़ी घटना सामने आई है जहां सो रहे चौंकीदार को उठाकर उस पर हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, थाना 3 के पास सेंट्रल टाउन में स्नेचिंग की वारदात है, जहां बाइक सवार 2 बदमाशों ने सो रहे चौंकीदार को उठाया और उस पर डंडे से हमला कर दिया।

इसके बाद बदमाशों ने चौंकीदार की तालाशी ली तो उससे नकदी बरामद नहीं होने पर उसका फोन छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए चौंकीदार अवनीश ने कहा कि वह डेढ़ साल से चौंकीदारी कर रहा है, लेकिन पहले कभी उसके साथ ऐसी घटना नहीं हुई। देर रात बाइक सवार 2 युवक उसके पास आए और उसे उठाकर कहने लगे कि जो कुछ है वह निकाल दें। एक युवक के पास डंडा था, जिसने उसे मारने की धमकी दी।

इस दौरान बदमाशों ने चौंकीदार के हाथ पर डंडा मारा। वहीं दूसरे ने उसकी तालाशी ली। इसके बाद फिर बदमाशों ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। वहीं मौके पर एक ट्रक आता देख दोनों वहां से निकल गए, लेकिन ट्रक जाने के बाद वह फिर से आए और उस पर हमला करके  फोन छीनकर फरार हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News