Jalandhar में पंजाब बंद का असर, School-बाजार बंद; Alert पर पुलिस
punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 10:36 AM (IST)
जालंधर(सोनू) : वाल्मीकि संगठनों द्वारा 27 जुलाई को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का असर जालंधर में भी देखने को मिला। शहर के शेखां बाजार, किशनपुरा सहित कई इलाकों में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
एसपी आकृषि जैन ने बताया कि वाल्मीकि समाज की ओर से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि संगठनों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का भरोसा दिया है।
वाल्मीकि समाज की मांग है कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

