Jalandhar में पत्रकार पर जानलेवा हमला, 9 MM हथियार से की Firing

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 01:39 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में फायरिंग की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात फिल्लौर में पत्रकार अमृत भाखड़ी पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि, बीती रात पत्रकार अमृत भाखड़ी पर फायरिंग हुई। वह अपनी कार में सवार होकर गोराया से फिल्लौर जा रहे थे और इस दौरान उनका गनमैन भी साथ मौजूद था। 

PunjabKesari

जानकारी मिली है कि, रात करीब 11-12 बजे के बीच 2 हमलावरों ने भाखड़ी पर फायरिंग की, जिसमें उनकी गाड़ी की शीशे टूट गए। फायरिंग के दौरान गोली भाखड़ी के बिल्कुल पास से गुजरी, लेकिन गनीमत रही कि उनका बचाव हो गया। मौके पर उनके साथ मौजूद गनमैन ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे बाद हमलावर फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग में 9 एमएम के हथियार का इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News