Jalandhar में पुलिस और आबाकारी की Raid, अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 01:16 PM (IST)
जालंधर(सोनू): शहर के न्यू रसीला नगर स्थित घर पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम द्वारा रेड की गई। छापेमारी के दौरान घर से भारी मात्रा में अलग-अलग मार्का की करीब 126 बोतलें और 10 से 12 पेटियां बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जांच दौरान पता चला कि आरोपी ने कमरों और बोरियों में शराब छिपाकर रखी हुई थी। आस-पास के लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह अवैध रूप से शराब बेचे जाने से माहौल खराब हो रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

