Jalandhar में लोगों का जबरदस्त हंगामा, मौके पर पहुंचे प्रशासन ने लिया Action

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 11:01 AM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर के मॉडल टाउन में स्थानीय निवासियों में रोष पाया जा रहा है। गत दिवस सभी निवासी घरों से बाहर निकल आए और प्रदर्शन करने लगे। निवासियों का आरोप था कि इलाके में स्थित पार्क में धार्मिक निशान साहिब स्थापित है। इसके बावजूद वहां कुछ लोगों द्वारा खुलेआम शराब बेची जाती है और लोग वहीं बैठकर शराब का सेवन करते हैं। इसके चलते धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और वहां से गुजरने वाली महिलाओं और बच्चियों को भी असहजता महसूस होती है। इसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन द्वारा सभी दुकानें बंद करवा दी गईं।

जानकारी के अनुसार मॉडल हाउस स्थित पार्क में निशान साहिब के पास ही शराब बेची जाती है। वहां कई अवैध अहाते और दुकानें खुली हुई हैं और जो सुबह 6 बजे से शराब बेचना शुरू कर देते हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से इस बात का विरोध किया जा रहा है लेकिन हर बार ठेकेदारों और दुकान वाले उनके साथ झगड़ पड़ते हैं और विवाद करते थे।

इसके बाद स्थानीय निवासियों ने रविवार इक्टठे होकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सभी अहातों और दुकानों को बंद कर दिया। लोगों का कहना था कि निशान साहिब के नजदीक खुलेआम शराब बेची जाती है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। ठेकेदारों और दुकानदारों द्वारा धार्मिक भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया।

जब ठेकेदारों और दुकानदारों से शराब की दुकानें चलाने के लिए वैध लाइसेंस की बात की गई तो उन्होंने कुछ सही जवाब नहीं दिया। निवासियों ने आरोप लगाए कि सभी दुकानें अवैध रूप से चल रही थीं। निवासियों ने अपील करते हुए कहा कि इन दुकानों पर पूर्ण रूप से ताले लग जाने चाहिएं। वहीं चेतावनी देते उन्होंने कहा कि वे अपने घरों के बाहर ऐसा माहौल बर्दाश्त नहीं करेंगे इन दुकानों को दोबारा नहीं खुलने देंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News