Jalandhar में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली, इलाके में दहशत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 12:16 PM (IST)

जालंधर(सोनू):  आज सुबह तड़के थाना बस्ती बावा खेल के अधीन पड़ते इलाके रतन नगर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में दो दर्जन के करीब गोलियां चलाए जाने का मामला सामने आया है। इस फायरिंग को लेकर इलाका निवासियों के साथ-साथ शहर के सभी लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है क्योंकि लोग बढ़ रहे अपराध को लेकर बहुत डरे हुए हैं।

उनके मन में एक ही बात बैठ गई है कि कभी भी कोई वारदात हो सकती है। तीन-चार दिन पहले ही एक ही दिन में थाना डिवीजन नंबर 5 और थाना रामा मंडी के एरिया में पढ़ने वाले इलाकों में भी फायरिंग की गई थी, जिसमें एक वारदात 50 लाख की फिरौती मांगने को लेकर कारोबारी के शोरूम पर गोलियां चलाई गईं और दूसरी वारदात में गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। हालांकि पुलिस ने इन दोनों वारदातों को ट्रेस करने का दावा भी किया है लेकिन सहमे हुए लोगों का इसके बावजूद भी यह कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रहा अपराध कमिश्नरेट पुलिस से कंट्रोल नहीं हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह जसे दा पुल रतन नगर शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में की गई फायरिंग में राहुल नाम के एक युवक के पेट में गोली लगी है और उसे गंभीर हालत में एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। रतन नगर में हुई फायरिंग का मामला मकसूदा मंडी में हुई सत्ता नामक युवक की हत्या से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और फायरिंग करने वालों में अमरजीत नामक एक युवक निहंग वाणे में अपने और साथियों के साथ रतन नगर में आया था और उन्होंने राहुल के अलावा उसके और साथियों को अपना निशाना बनाना था। रतन नगर में गोलियां चलने की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जबकि पुलिस  के पहुंचने से काफी पहले ही निहंग बाणे में आया अमरजीत और उसके साथी फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो चुके थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News