Jalandhar: हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 01:09 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर में एक चलती कार में भीषण आग लग गई है। मामला जालंधर-अमृतसर हाईवे से सामने आया है जहां ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पर चलती कार को आचानक आग लग गई। देखते ही देखते चंद मिनटों में आग ने पूरी तरह कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार जल पूरी तरह राख हो गई।

कार चालक की पहचान मलकीत सिंह निवासी गांव तलवंडी रईया आदमपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक मलकीत सिंह का पिता जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल है और वह अपने परिवार के साथ उन्हें मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जब वह जालंधर-अमृतसर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पहुंचे तो उनकी कार को आग लग गई, जिसका पता उन्हें पास निकल रहे लोगों ने दिया। कार में आग को देख पूरा परिवार कार से बाहर निकला। परिवार व लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग भड़क उठी, जिसकी सूचना संबंधित थाने और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।
 
सूचना मिलने पर मौके पर पीसीआर, सड़क सुरक्षा फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जल कर राख हो चुकी थी। थाना नं. 8 के जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि कार को आग लगी है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार सवार चालक का पिता अस्पताल में भर्ती है, जिसे मिलने के लिए परिवार जा रहा था। इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। फिलहाल गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News