जालंधर की मशहूर मोबाइल शॉप पर Firing, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 05:01 PM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर की मशहूर मोबाइल शॉप के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चावला मोबाइल शॉप के बाहर 2 युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना के दौरान दुकान में लगे शीशे टूट गए। बताया जा रहा है कि दुकान पर आरोपी ने 3 फायर किए जिसमें एक गोली शीशे पर लगी और 2 गोलियां दुकान की दीवारों पर लगी है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी गोलियां चलाकर भागे थे कि लोगों ने पीछा कर एक युवक को हथियार सहित काबू कर लिया वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। जालंधर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार युवक की तलाश की जा रही है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News