Jalandhar: चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग मामले में आरोपी का कबूलनामा, 500 रुपये के लिए चलाई गोली
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 06:14 PM (IST)
जालंधर: शहर की मशहूर चावला मोबाइल शॉप के बाहर आज फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं लोगों द्वारा पीछा करके तुरन्त एक आरोपी युवक को हथियार सहित काबू कर लिया गया।
इस दौरान आरोपी युवक की लोगों ने खूब पिटाई की। काबू किए गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, उसने धीना गांव के रहने वाले गोपी के कहने पर दुकान पर फायरिंग की थी। आरोपी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बदले उसे केवल 500 रुपये दिए गए थे। पुलिस के सामने दिए गए कथित कबूलनामे में आरोपी ने बताया कि उसे मोबाइल शोरूम को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद उसने मौके पर पहुंचकर फायरिंग की।
फिलहाल पुलिस द्वारा अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे की असली वजह तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा। आपको बता दें कि आज करीब 4 बजे भार्गव कैंप में स्थित चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग की गई। इस दौरान 2 युवक दुकान के सामने आते हैं और गोलियां चलते हुए भागने की कोशिश करते हैं। आरोपी युवकों द्वारा दुकाने के शीशे पर करीब 3 गोलियां चलाई गई। फायरिंग भाग रहे युवकों में से एक को लोगों ने दबोच लिया। लोगों द्वारा उसे चप्पलों और जूतों से पीटा गया। मौके पर सूचना मिलते पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

