Jalandhar : 120 फुटी रोड पर तेज रफ्तार का कहर! बुजुर्ग को टक्कर मार फरार हुई कार
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 08:27 PM (IST)
जालंधर : जालंधर की 120 फुटी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे ओवरस्पीड कार ने साइकिल सवार को हिट कर दिया, जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बुजुर्ग की पहचान टेगौर नगर के रहने वाले बोध राज के रूप में हुई है। बुजुर्ग का एक्सीडेंट आर्य स्कूल मंगल मंडी के सामने बबरीक चौक के पास हुआ। बुजुर्ग जैसे ही साइकिल से टेगोर नगर जाने के लिए 120 फीट रोड पर चढ़ा तो चढ़ते ही नहर की तरफ से आ रही कार ने साइकिल को हिट कर दिया। कार ड्राइवर हिट करने के बाद 100 से ज्यादा स्पीड में निकल गया। घटना के बाद बुजुर्ग के आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट से मिले मोबाइल नंबर से उनके बेटे को सूचित किया गया। बेटे ने आकर पिता को अस्पताल में दाखिल करवाया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना स्थल से डॉयल 112 के जरिए इमरजेंसी सेवा के लिए कॉल की गई। 112 पर कॉल रिसीव होने के बाद सारा एड्रेस नोट किया गया लेकिन घटना स्थल पर करीब 45 मिनट तक बुजुर्ग रहा बावजूद इसके पुलिस नहीं पहुंची। एंबुलेंस के लिए जरूर बैक कॉल आई लेकिन तब तक बुजुर्ग को ले जाने का लोगों ने इंतजाम किया।


