Jalandhar में चिकन कारोबारी विवादों में! चलती कार में पिस्तौल लहराने का Video वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 07:51 PM (IST)

जालंधर: जालंधर के रामामंडी क्षेत्र का एक चिकन कारोबारी इन दिनों चर्चा में है। कारोबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर गाड़ी चलाते समय पिस्तौल के साथ नजर आ रहा है।उक्त शख्स मल्होत्रा कास्ट का बताया जा रहा है।  

वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यदि वीडियो की पुष्टि होती है और हथियार के प्रदर्शन से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो कारोबारी के खिलाफ कानूनी एक्शन हो सकता है। ऐसे में उस पर एफआईआर दर्ज होने की भी संभावना बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है और उसमें दिखाई दे रहा हथियार लाइसेंसी है या नहीं, इस बारे जांच होगी। फिलहाल उक्त कारोबारी की पुलिस के पास शिकायत होने जा रही है अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है।

गौरतलब है कि बता दें कि पंजाब में सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने पर सख्त पाबंदी है और इसके बीच उक्त शख्स द्वारा सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कई मामलों में कानूनी विवाद का कारण बन चुका है। ऐसे मामलों में पुलिस वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच के आधार पर कार्रवाई करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News