Jalandhar पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, रिमांड में हुए कई हैरानीजनक खुलासे
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 07:06 PM (IST)
जालंधर (पंकज/कुंदन): शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना नंबर 3 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी चोरी की एक्टिवा सहित काबू किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना नंबर 3 के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस पार्टी मिलाफ चौक के पास नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहनों को रोकर पूछताछ कर रही है।
इस बीच पुलिस ने एक युवक को नाके पर पूछताछ के लिए रोका तो उसके पास से बरामद एक्टिवा चोरी की निकली। आरोपी की पहचान शमशेर सिंह निवासी आदमपुर जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया और आरोपी से चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान आरोपी से कई दोपहिया वाहन जब्त किए गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

