Jalandhar में भीषण आग, घर में शॉर्ट सर्किट के बाद मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 01:21 PM (IST)
जालंधर (सोनू): शहर के बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र के अंतर्गत आते न्यू रसीला नगर में मंगलवार को एक घर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग कूलर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
कूलर में स्पार्किंग होने के बाद लगी आग
मामले की जानकारी देते हुए पार्षद मनीष ने बताया कि कूलर में स्पार्किंग होने के बाद घर की दीवारों पर लगे वॉलपेपर ने आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। घटना के समय घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
पानी की बाल्टियों की मदद से आग पर डाला काबू
हालांकि आग की चपेट में आने से घर में रखा सोफा, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को सूचित किया। वहीं, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने पानी की बाल्टियों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। बाद में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। पार्षद ने कहा कि वह सरकार से मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे

