Jalandhar Police को मिली सफलता, हेरोइन सहित 2 आरोपियों को किया Arrest

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 06:53 PM (IST)

जालंधर(पंकज/कुंदन): जालंधर पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार आरोपियों से एक किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिन्दर सिंह और डी.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों और ए.सी.पी. अमणबीर सिंह के निर्देशों के अनुसार सी.आई.ए. जालंधर की पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते जालंधर सी.आई.ए. इंचार्ज सुरिंदर कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान आकाशदीप निवासी अमृतसर और पवित्र निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों पर  मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News