Punjab: नेशनल हाईवे पर 2 कैंटरों की भीषण टक्कर, कैबिन में बुरी तरह से फंसा चालक...मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 06:01 PM (IST)
गोराया (मुनीश बावा): गोराया में नेशनल हाईवे पर 2 कैंटरों की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि एक कैंटर का चालक कैबिन में बुरी तरह फंस गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी और हाइड्रा मशीनों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान मनीश के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार एक कैंटर का टायर फटने के कारण वह हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान लुधियाना से जालंधर की ओर जा रहे एक तेल कैंटर की खड़े कैंटर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और तेल कैंटर का चालक कैबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बाद में गोराया पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि, 2 जेसीबी और हाइड्रा की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को कैबिन से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सड़क की दो लेन बंद हो गईं, जबकि एक लेन से यातायात को चालू करवाया गया। पुलिस और संबंधित टीमों द्वारा क्षतिग्रस्त कैंटरों को हटाकर यातायात सुचारू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

