Jalandhar के देवी तालाब मंदिर में मेयर की मौजूदगी में दो गुट आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 07:35 PM (IST)

जालंधर: शहर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के दौरान शहर के मेयर विनीत धीर भी मंदिर परिसर में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे मंदिर में दर्शन करने आए कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि फतेह गैंग और भाना गैंग के सदस्य आमने-सामने आ गए थे। पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फिलहाल इस मामले को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है..

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News