कर्फ्यू के दौरान 9 तरह के वाहनों को सड़कों पर उतरने की मंजूरी

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 04:00 PM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): डिप्टी कमिश्रर वरिन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस से पूरे विश्व में दहशत का माहौल बना हुआ है, जिस कारण भारत सरकार ने भी कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है। चूंकि इस बीमारी ने देश में भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं, इसलिए रोकथाम के लिए कफ्र्यू/लॉकडाऊन जैसे सख्त कदम उठाने बेहद जरूरी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू लगाना समय की जरूरत थी। परन्तु आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को मुख्य रखते हुए कर्फ्यू के आदेशों में कुछ संशोधन किए गए हैं। डिप्टी कमिश्रर ने नए आदेश जारी करते हुए बताया कि कर्फ्यू के दौरान कुछ वाहनों को सड़कों पर उतरने की इजाजत दी जा रही है। कर्फ्यू में छूट दिए गए प्रत्येक वाहन में सैनिटाइजर होना अनिवार्य होगा और हरेक व्यक्ति द्वारा अपने मुंह पर मास्क लगाया जाएगा। इसके अलावा वाहन चालक व अन्य लोगों द्वारा कोरोना वायरस संबंधित सावधानियों की पालना करनी लाजिमी की गई है। डिप्टी कमिश्रर ने कहा कि इन गाडिय़ों को कफ्र्यू के दौरान रोका नहीं जाएगा और ये आदेश तुरन्त प्रभाव से तब तक लागू होंगे।

  •  
  • इन वाहनों को कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर उतरने की मिली छूट
  • 1.    पंजाब व केन्द्र सरकार के सभी विभागों की सभी ऑनड्यूटी गाडिय़ां। 
  • 2.    दूध की गाडिय़ां/ साइकिल/ मोटरसाइकिल/ रेहड़ा।
  • 3.    अनाज/गेहूं/चावल/दालें/खाने-पीने के सामान की गाडिय़ां।
  • 4.    सब्जियां/फलों की गाडिय़ां/ रेहडिय़ां/रिक्शा/थ्रीव्हीलर।
  • 5.    ब्रैड/बेकरी/रश/बिस्कुट की गाडिय़ां।
  • 6.    एल.पी.जी. गैस की सप्लाई करने वाली गाडिय़ां।
  • 7.    पैट्रोल/डीजल सप्लाई करने वाली गाडिय़ां।
  • 8.    पशुओं के चारे/कैटल फीड वाले वाहन।
  • 9.    पोल्ट्री मुर्गियों/मुर्गियों की फीड/ अंडे के किसी भी किस्म के व्हीकल।


898 गांवों को किया जाएगा सैनिटाइज
जिले के 898 गांवों को आने वाले दिनों में सैनिटाइज किया जाएगा। उक्त जानकारी डिप्टी कमिश्रर वरिन्द्र कुमार शर्मा ने इस मुहिम की शुरूआत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जिले के 2 लाख से अधिक घरों को कवर करने के लिए इस विशेष मुहिम की शुरूआत की गई है। 
जिला परिषद दफ्तर से वाहनों को हरी झंडी देते हुए वरिन्द्र शर्मा ने कहा कि जिले के 2,16,897 घरों में आने वाले दिनों में स्व‘छ व रोगाणुमुक्त करने के लिए हर घर में 10 बार छिड़काव किया जाएगा। इस काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए 1760 टीमों का गठन किया गया है।


आलू के पुटाई व फलों /सब्जियों की पैदावार करने वाले किसानों को दी रियायतें
जिला मैजिस्ट्रेट -कम-डिप्टी कमिश्रर जालंधर वरिन्द्र कुमार शर्मा ने आलू के पुटाई  सीजन को देखते हुए आलू उत्पादकों के लिए कर्फ्यू में रियायतें व फलों/सब्जियों की पैदावार करने वाले किसानों को भी सहूलियतें देते हुए कई दिशा-निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि समूह आलू उत्पादक किसान खेतों में सब्जियों/फलों की पुटाई/तुड़ाई का काम गांव में मौजूद लेबर से ही करवाएं। आलू उत्पादक व फलों / सब्जियों की खेती करने वाले किसान 10 से अधिक मजदूर एक स्थान पर इकट्ठे नहीं होने देंगे। काम करती लेबर और उनके परिवार को  राशन, सैनेटाइजर, मास्क आदि मुहैया करवाने होंगे। उन्होंने कहा कि उत्पादकों को आलू कोल्ड स्टोर या मंडी तक ले जाने की आज्ञा दी गई है। आलुओं की ट्राली/ट्रक/रेहड़े के लिए किसी पास की जरूरत नहीं होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Reported By

Jatinder Chopra

Related News